FROZEN SHOULDER : Causes, Symptoms, Treatment & Best Physiotherapy Exercises Frozen Shoulder क्या है? (What is Frozen Shoulder?) Frozen Shoulder, जिसे मेडिकल भाषा में Adhesive Capsulitis कहा जाता है, कंधे (Shoulder) की एक ऐसी स्थिति है जिसमें कंधे के जोड़ के चारों ओर मौजूद कैप्सूल में सूजन (Inflammation) और जकड़न (Stiffness) आ जाती है। समय के साथ यह कैप्सूल मोटा और सख्त हो जाता है, जिससे कंधे की हर दिशा में मूवमेंट कम हो जाती है और दर्द बढ़ने लगता है। इस समस्या में व्यक्ति को हाथ ऊपर उठाने, पीछे ले जाने, बाल संवारने, कपड़े पहनने, जेब से सामान निकालने या सिर के ऊपर कोई वस्तु रखने जैसी सामान्य गतिविधियाँ करने में कठिनाई होती है। कई मरीजों को रात के समय दर्द अधिक महसूस होता है, जिससे नींद भी प्रभावित हो सकती है फ्रोजन शोल्डर आमतौर पर 40 से 60 वर्ष की आयु के लोगों में अधिक देखा जाता है। यह मधुमेह (Diabetes), थायरॉयड की समस्या, कंधे की चोट, सर्जरी के बाद लंबे समय तक हाथ न हिलाने, स्ट्रोक या कुछ अन्य न्यूरोलॉजिकल स्थितियों के बाद होने की संभावना अधिक रहती है। Dr F A khan के अनुसार...
ALAMS PHYSIOTHERAPY CLINIC